1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं…नवीन पटनायक पर जमकर बारसे राहुल गांधी

ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं…नवीन पटनायक पर जमकर बारसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, बेरोज़गारी की बीमारी देश भर में फैल रही है और हर प्रदेश इस बीमारी से बुरी तरह पीड़ित है। ओडिशा के आंकड़े देखिए-40 प्रतिशत युवा पढ़ाई और कमाई से दूर हैं। एक लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं और लाखों युवा नौकरी की तलाश में हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार और ओडिशा के नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं और मोदी मित्र नवीन पटनायक के संरक्षण में बाहर से आये 30 अरबपति उद्योगपति राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं। साथ ही कहा, कांग्रेस का यही विज़न ओडिशा समेत पूरे देश में रोज़गार पैदा कर सकता है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, बेरोज़गारी की बीमारी देश भर में फैल रही है और हर प्रदेश इस बीमारी से बुरी तरह पीड़ित है। ओडिशा के आंकड़े देखिए-40 प्रतिशत युवा पढ़ाई और कमाई से दूर हैं। एक लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं और लाखों युवा नौकरी की तलाश में हैं।

इसके साथ ही आगे लिखा कि, ओडिशा के 30 लाख से अधिक युवा नौकरी के लिए अन्य राज्यों में भटक रहे हैं और मोदी मित्र नवीन पटनायक के संरक्षण में बाहर से आये 30 अरबपति उद्योगपति राज्य के संसाधनों को लूट रहे हैं। रेल, सेल पोर्ट, एयरपोर्ट समेत कांग्रेस द्वारा बनाए गए देश के बड़े PSUs आज मोदी की ‘मित्र नीति’ से बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, हमारी प्राथमिकता है जीएसटी में सुधार कर छोटे उद्योगों के लिए एक नया आर्थिक मॉडल तैयार करना, अंधे निजीकरण को रोकना, PSUs को फिर से जीवित करना और खाली पड़े सरकारी पदों को भरना। कांग्रेस का यही विज़न ओडिशा समेत पूरे देश में रोज़गार पैदा कर सकता है।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...