1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. अभी भी लापता है तीन हजार से अधिक बालिकाएं , असफल सिद्ध हो रही पुलिस

अभी भी लापता है तीन हजार से अधिक बालिकाएं , असफल सिद्ध हो रही पुलिस

बालिकाओं को खोजने की पहल में प्रदेश की पुलिस असफल सिद्ध हो रही है 28 फरवरी तक प्रदेश में 5,100 बालिकाएं गुम थीं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही हैं।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। भले ही प्रदेश का पुलिस प्रशासन लापता बालिकाओं को खोजने का दावा करता हो लेकिन बावजूद इसके जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार लापता बालिकाओं को खोजने की पहल में प्रदेश की पुलिस असफल सिद्ध हो रही है क्योंकि अभी भी करीब तीन हजार से अधिक बालिकाएं लापता ही है अर्थात इनका पता नहीं लगाया जा सका है।

पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला

प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही

गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 28 फरवरी तक प्रदेश में 5,100 बालिकाएं गुम थीं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष लगभग ढाई हजार बालिकाएं गुम हो रही हैं। पुराने आंकड़ों को भी मिला लें तो संख्या लगभग 4,500 से पांच हजार के बीच पहुंच जाती है।

इनमें पुलिस प्रति वर्ष पुराने और उस वर्ष के मिलाकर लगभग 50 प्रतिशत बालिकाओं को ही खोज पाती है। ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत वर्ष 2021 से फरवरी 2025 तक गुम बालिकाओं में 14 हजार 269 को खोजा गया है। इसके बाद भी 3,434 लापता हैं। यह अब तक का दूसरा बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले एक मार्च 2024 की स्थिति में गुम बालिकाओं की संख्या 3,620 थी।

बता दें कि पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में दो बार जनवरी-फरवरी और अगस्त-सितंबर में ऑपरेशन मुस्कान चलाकर गुम बालिकाओं को खोजा जाता है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर बालिकाएं परिवार से नाराज होकर जाती हैं। अन्य मामलों में भगाकर ले जाना, मजदूरी के लिए लेकर जाना, प्रेमी के साथ जाना और काम के लिए कहीं चले जाना शामिल है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...