फिल्म तेरे नाम को रिलीज हुए दो दशक के ऊपर का समय हो चुका है। इसके बाद भी अभिनेता और सांसद रवि किशन आज भी सुपरस्टार सलमान खान की तारीफ़ करते हैं। रवि किशन ने कहा कि इतने सालों में उनके लिए उनकी तारीफ़ और बढ़ी है।
मुंबई। फिल्म तेरे नाम को रिलीज हुए दो दशक के ऊपर का समय हो चुका है। इसके बाद भी अभिनेता और सांसद रवि किशन आज भी सुपरस्टार सलमान खान की तारीफ़ करते हैं। रवि किशन ने कहा कि इतने सालों में उनके लिए उनकी तारीफ़ और बढ़ी है। वह सलमान को बहुत मददगार और दयालु इंसान मानते हैं। सलमान के साथ अपने पर्सनल बॉन्ड और कैसे उन्हें बाहर की राय की परवाह नहीं है, इस बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि शानदार आदमी, कितना प्यारा इंसान है। सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं। मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारा बहुत पुराना संबंध है। मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए सिर्फ अच्छी बातें हैं। मैं उन्हें एक अच्छे इंसान के रूप में देखता हूं वह बहुत मददगार इंसान। ये मेरी राय है, लोग क्या कहते हैं या क्या कहेंगे, मुझे परवाह नहीं है। वो और मैं अच्छे दोस्त हैं।
सांसद रवि किशन ने बांद्रा के एक जिम में अभिनेता सलमान खान के साथ में ट्रेनिंग करते हुए अपने समय को भी याद किया, जहां वह सलमान को आसानी से पुल-अप्स करते हुए देखते थे। अपने वर्कआउट और बॉन्ड के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि एक भैया जिम करके बांद्रा में होता था। हम वहां वर्कआउट करते थे। मैं उनको देखता था, वो बहुत पुल-अप्स मारते थे। जब भी हमारी बात होती है, उनका और मेरा ह्यूमर कनेक्शन बहुत कमाल का है। सलमान खान का बहुत बड़ा फैन। उन्होंने कहा कि फिल्म तेरे नाम में पंडित रामेश्वर का रोल किया था, जिसमें वे सलमान खान और भूमिका चावला के साथ दिखे थे। सतीश कौशिक की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म अपने म्यूजिक और सलमान की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर है। इस बीच रवि किशन अभी मामला लीगल है सीजन-2 में दिख रहे हैं, जो 3 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।