1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP Exit Poll 2023: मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानें सर्वे में बन रही है किसकी सरकार?

MP Exit Poll 2023: मध्यप्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, जानें सर्वे में बन रही है किसकी सरकार?

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 : मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 : मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल अब लोगों की नजर एग्जिट पोल पर है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को दो सीटें

वोट शेयर
बीजेपी को 43.4 प्रतिशत
कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत
अन्य को 14.9 प्रतिशत

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को 0-2 सीटें

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

भाजपा को 151
कांग्रेस को 74
अन्य को    5

रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान।

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।

‘जन की बात’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।

साल 2018 में किसे कितने फीसदी मिले वोट

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी बीजेपी ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के खाते में चार सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...