HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MP News : मुरैना में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, मौके पर भारी पुलिसबल रवाना

MP News : मुरैना में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, मौके पर भारी पुलिसबल रवाना

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले (Morena District) से दिल दहला देने वाली खबर है। बता दें कि 5 मई को सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद को लेकर हुई यह घटना जिले के सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव (Lepa Bhidosa Village) में घटी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले (Morena District) से दिल दहला देने वाली खबर है। बता दें कि 5 मई को सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद को लेकर हुई यह घटना जिले के सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव (Lepa Bhidosa Village) में घटी। पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के सदस्यों को गोलियों से भून दिया। इस गोलीकांड के पीछे सालों पुराना विवाद बताया जा रहा है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

शुक्रवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। कुछ देर बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में घटी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग दूसरों को लाठियों से पीट रहे हैं। इस विवाद में महिलाएं भी नजर आ रही हैं। लाठियों से लड़ाई चल ही रही होती है कि एक युवक बंदूक लेकर आता है और निशाना साधता है। वह निशाना साधकर एक के बाद एक कई लोगों पर फायर कर देता है। उसकी बंदूक की गोली लगते ही दूसरे पक्ष के लोग वहीं ढेर हो जाते हैं।

चारों ओर मची चीख-पुकार

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जिस वक्त लड़ाई हो रही है, उस वक्त चारों ओर चीख-पुकार मच रही है। इस लड़ाई में महिलाएं भी हमला करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक महिला की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। वह महिला स्थानीय भाषा में कह रही है कि बच्चे घर के अंदर आ जाएं। दूसरी ओर, एक बच्चा पापा-पापा कहते हुए चीखता सुनाई दे रहा है। मौत का यह तांडव गांव में बड़ी देर तक चलता रहा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...