1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP News : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भरे मंच से फिसली जुबान या जानबूझकर किया जलील, पार्षद को डकैत तो मेयर को विधायक बोला

MP News : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भरे मंच से फिसली जुबान या जानबूझकर किया जलील, पार्षद को डकैत तो मेयर को विधायक बोला

मध्य प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) एक बार इंदौर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हर कोई चौंक गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वो इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) को ‘विधायक’ कहकर संबोधित कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) एक बार इंदौर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हर कोई चौंक गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वो इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava)  को ‘विधायक’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। वहीं, पार्षदों को डकैत (Councilor Dacoit) बता दिया। अब सवाल उठ रहा है कि मंत्री जी जुबान फिसली या जानबूझकर जलील किया है।

पढ़ें :- 'नारायण मूर्ति' की कंपनी 'इंफोसिस' ने दो अमेरिकी कंपनियों का किया अधिग्रहण

जानें क्या कहा मंत्री ने?

जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम (Jal Ganga Samvardhan Program) में कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya) ने कहा,कि हमारे शहर के लोकप्रिय विधायक, टेक्नोलॉजी वाले विधायक, विजनरी विधायक… जितनी भी नई टेक्नोलॉजी आती है, सबसे पहले प्रधानमंत्री के पास और फिर इनके पास आती है। इतना सुनते ही मंच पर बैठे लोग हंसने लगे और खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) खड़े होकर मुस्कराते हुए बोले कि ‘मैं महापौर हूं सर!’ इसके बाद वहां जमकर तालियां भी बजीं।

पार्षदों पर साधा निशाना

मंच से विजयवर्गीय ने पार्षदों की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ पार्षद धड़ाधड़ फाइलें लगाकर निगम के खजाने पर डाका डाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि कॉलोनियों में सड़कों के निर्माण में आधा पैसा जनता से लिया जाए, ताकि लोग खुद ही सड़कों की देखरेख करें। साथ ही उन्होंने अपने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि वे महापौर रहते हुए खुद पार्षदों के साथ लोगों से संपत्ति कर वसूलते थे।

जल संरक्षण पर भी बोले

महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने बताया कि इंदौर के लोग सबसे महंगा पानी पीते हैं, लेकिन उसका संरक्षण नहीं करते। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि छत का पानी जमीन में डालें और सोलर सिस्टम लगाएं।

पढ़ें :- 'क्या राहुल गांधी को आरक्षण वाले सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं...' निशिकांत दुबे ने सोनिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती होने पर कसा तंज

क्या महापौर बनेंगे विधायक?

कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya) के इस बयान के बाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या ये सिर्फ एक गलती थी या फिर किसी भविष्य की योजना का संकेत? कई लोग मान रहे हैं कि पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava)को विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सकता है। इस बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विजयवर्गीय जब बोलते हैं, तो सिर्फ शब्द नहीं, चर्चाएं भी शुरू हो जाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...