1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. MS Dhoni Birthday : धोनी को Raina ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, यादगार लहमों का वीडियो किया शेयर

MS Dhoni Birthday : धोनी को Raina ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, यादगार लहमों का वीडियो किया शेयर

भारत के क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानी 7 जुलाई 2023 को जन्मदिन है। इसी के साथ धोनी 42 साल के हो गए हैं। वहीं, धोनी को उनके जन्मदिन में पर बधाई की सोशल मीडिया पर बाढ़ आयी हुई। उनके फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ी, उनके दोस्तों और करीबियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। भारत के क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानी 7 जुलाई 2023 को जन्मदिन है। इसी के साथ धोनी 42 साल के हो गए हैं। वहीं, धोनी को उनके जन्मदिन में पर बधाई की सोशल मीडिया पर बाढ़ आयी हुई। उनके फैंस के साथ-साथ साथी खिलाड़ी, उनके दोस्तों और करीबियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसी कड़ी में भारतीय टीम व चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और माही के सबसे अच्छे दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

पढ़ें :- IPL Matches Today : आज अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे दो ब्लॉकबस्टर मुकाबले; हर हाल में चाहिए होगी जीत

रैना ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें धोनी के साथ उनके यादगार लम्हों की झलकी है। इसी के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे बड़े भाई एमएस धोनी (MS Dhoni) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पिच पर एक साथ समय बिताने से लेकर हमारे सपनों को पूरा करने तक। हमने जो बॉन्ड बनाई है वह कभी नहीं टूट सकती है। एक दोस्त और लीडर होने के नाते आपकी जो ताकत है। उसने मुझे लाइफ में बहुत गाइड किया है। आने वाले कल में आप खूब एन्जॉय करे, खूब सफल हुए और आपकी अच्छी सेहत बनी रहे। इसी तरह लीड करते रहे, चमकते रहे और अपने जादू को हर तरफ फैलाते रहे।’

इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज ऑल राउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में धोनी के साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी धोनी को विश किया है। उन्होंने लिखा, ‘2009 से मैं आपके साथ हूं और हमेशा रहूंगा। माही भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको पीली जर्सी में जल्दी देखूंगा।’

जडेजा के अलावा बीसीसीआई और अन्य खिलाड़ियों ने भी माही को जन्मदिन की बधाई दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...