1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Health Updates: मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने दिया अपडेट, जानिए अब कैसी है तबियत

Mulayam Singh Health Updates: मुलायम सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने दिया अपडेट, जानिए अब कैसी है तबियत

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की लोग कामना कर रहे हैं। मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ भी की जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की लोग कामना कर रहे हैं। मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ भी की जा रही है।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

इस बीच अस्पताल की तरफ से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक है तथा वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए वहां पर लगातार नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, राजद चीफ लालू प्रसाद, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कई नेताओं ने अस्पताल में अखिलेश यादव से मिलकर उनके पिता की सेहत की जानकारी ली है। इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...