1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Nana Patekar Death : पीएम मोदी और सीएम योगी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

Nana Patekar Death : पीएम मोदी और सीएम योगी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

Nana Patekar Death : बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया। उनको पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nana Patekar Death : बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन हो गया। उनको पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाए जाने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- 94th IAF Day : भारतीय वायुसेना मना रही अपनी 94वीं वर्षगांठ का जश्न, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर लड़ाकू विमानों की प्रदर्शनी

नाना पाटेकर के निधन खबर आने के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “श्री नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर किरदार में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। नाना पाटेकर ने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। नाना पाटेकर को परिंदा, तिरंगा, वेलकम, अपहरण, अब तक छप्पन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।

पढ़ें :- चला गया किसानों का मसीहा, जब नाना पाटेकर ने किसान परिवारों के लिए छोड़ दी थी 1.5 करोड़ की कार...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...