1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

नौतनवा:अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन,

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील परिसर में बुधवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मंडल जयप्रकाश वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील नौतनवा के अधिवक्ता अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में संगठित होकर पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पढ़ें :- जब विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो परिवारवादी और जातिवादी ताकतें सिर उठाकर अव्यवस्था पैदा करने का करेंगी प्रयास: सीएम योगी

ज्ञापन में तहसील परिसर में सड़क मरम्मत, पथ प्रकाश व्यवस्था, समरसेबल की सुविधा, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु आवास व शेड तथा अधिकारियों–अधिवक्ताओं के लिए विश्राम बेंच निर्माण की मांग प्रमुख रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसे तत्काल दुरुस्त कराना आवश्यक है।

इधर, उपनिबंधक के विरुद्ध चल रहे विवाद को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट, जो पिछले 125 दिनों से क्रमिक अनशन पर हैं, ने भी अपर आयुक्त को पृथक पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा शासन को भेजे गए दो स्पष्ट संस्तुति पत्रों के बावजूद संबंधित उपनिबंधक का स्थानांतरण अब तक नहीं किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार शौरभ श्रीवास्तव, जिला शासकीय अधिवक्ता महेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित कई अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नामिका अधिवक्ता रविंद्र नाथ त्रिपाठी, दयानंद यादव, सूर्यनाथ मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, अनिल कुमार शर्मा (पूर्व मंत्री), राजीव कुमार सिंह, विजेंद्र पांडे, मुकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं बार सदस्य उपस्थित रहे।

पढ़ें :- दरिंदों ने हैवानियत की हदे की पार, कक्षा छह की छात्रा के साथ छह माह तक किया दुष्कम, पहले हल्द्धानी में फिर गोरखपुर में बेचा

अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, अन्यथा आंदोलन की रणनीति तेज की जाएगी।

विजय चौरसिया के साथ मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...