HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri 2023 : अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन लगेगी ये सामग्री, आज ही बना लें लिस्ट

Navratri 2023 : अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन लगेगी ये सामग्री, आज ही बना लें लिस्ट

सनातन धर्म में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त गण शारदीय नवरात्रि में कठिन व्रत करते है।  भक्त गण मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन करने के लिए  9 दिनों तक व्रत रखते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Navratri 2023 : सनातन धर्म में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त गण शारदीय नवरात्रि में कठिन व्रत करते है।  भक्त गण मां दुर्गा के नौ स्वरूप का पूजन करने के लिए  9 दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा का आर्शिवाद पाने के लिए भक्त गण अष्टमी और नवमी तिथि को मां के प्रतीक के रूप में कन्याओं का पूजन करते है। इस दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया जाता है और उन्हें उपहार दिए जाते हैं।  मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर और नवमी तिथि 23 अक्टूबर को है। ऐसे में कन्या पूजन से पहले कुछ विशेष सामग्री घर जरूर लेकर आएं।

पढ़ें :- Navratri 2023: आज करें मां कालरात्रि की पूजा, देवी मां भक्तों की दुष्टों से करती हैं रक्षा

कन्या पूजन के लिए कन्याओं के पैर धोने के लिए स्वच्छ जल होना चाहिए और इसमें थोड़ा सा गंगाजल भी मिला लें. इसके बाद पैर पोछने के लिए साफ कपड़ा रखें और रोली का तिलक भी होना चाहिए। इसके अलावा अक्षत, कलावा भी सामग्री का महत्वपूर्ण हिस्सा है।विधि-विधान के साथ कन्या पूजन करने के बाद उन्हें दक्षिणा देना ना भूलें। कन्याओं को उपहार के रूप में लाल वस्त्र देने का विशेष महत्‍व होता है। कन्याओं को कम से कम एक मौसमी फल जरूर देना चाहिए।कम से कम एक मिठाई भी शामिल करनी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...