1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

नवरात्रि में कन्या पूजन (कंजक पूजन) मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के सम्मान और उनकी कृपा पाने के लिए किया जाता है। यह मुख्य रूप से अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाता है। परंपरा के अनुसार 9 कन्याओं और साथ में 1 बालक (बटुक भैरव) को बैठाना सबसे शुभ माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Navratri kanya pujan :  नवरात्रि में कन्या पूजन (कंजक पूजन) मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के सम्मान और उनकी कृपा पाने के लिए किया जाता है। यह मुख्य रूप से अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाता है। परंपरा के अनुसार 9 कन्याओं और साथ में 1 बालक (बटुक भैरव) को बैठाना सबसे शुभ माना जाता है।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

नवरात्रि में कन्या पूजन का पौराणिक महत्व

मार्कंडेय पुराण और देवी भागवत पुराण के अनुसार, 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं में माता दुर्गा के नौ स्वरूप (शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री) समाहित होते हैं।

वहीं दुर्गा सप्तशती के अनुसार, महाअष्टमी या महानवमी के दिन मां दुर्गा की आराधना और हवन से पहले कन्याओं का पूजन करने का विशेष विधान है। माना जाता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है।

अगर आप अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं तो आप 18 अक्टूबर को माता महागौरी की पूजा के बाद कन्या पूजन कर सकते हैं। अगर आप नवमी को कन्या पूजन करते हैं तो आप 19 अक्टूबर को कन्याओं को भोजन करा सकते हैं। पंचांग अनुसार दोनों ही दिन कन्या पूजन के लिए शुभ है।

पढ़ें :- Budh Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजकुमार बुधदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

स्वागत सत्कार: कन्याओं के घर पधारने पर उनके पैर धोए जाते हैं, माथे पर तिलक लगाया जाता है और उन्हें आदरपूर्वक आसन पर बैठाया जाता है।

भोग प्रसाद: इन्हें पारंपरिक रूप से हलवा, पूरी और काले चने का सात्विक भोग लगाया जाता है।

विदाई आशीर्वाद: भोजन के बाद सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा या उपहार (जैसे वस्त्र, चूड़ियां या पुस्तक) देकर आशीर्वाद लिया जाता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...