राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डांडिया-गरबा की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बुधवार शाम भक्ति, परंपरा और भारतीय लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना के बीच छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य से समां बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य में भाग लिया और पूरे परिसर को सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शोभाराम साहू ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फलाहार वितरित किया गया। परिसर में गूंजते देवी भक्ति गीतों और डांडिया की थाप ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
नवरात्र में डांडिया और गरबा मां दुर्गा की आराधना, सामूहिक सहभागिता और भारतीय लोकपरंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक उत्सव के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ ही पारंपरिक कलाओं और सामाजिक समरसता के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य छाया राठौर साहू, डॉ. सन्नी श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, श्रीमती आरजू खान, तरन्नुम परवीन, मोहम्मद हुसैन, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सबनर मोहम्मद, अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, निवृत्ति त्रिपाठी, अंबिका, सोभिल कसौधन, नेहा, विजयलक्ष्मी एवं नीरज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
