1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर निकली जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जिम्मेदार इस्तेमाल का संदेश

नौतनवा में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर निकली जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जिम्मेदार इस्तेमाल का संदेश

नौतनवा में एंटीबायोटिक के दुरुपयोग पर निकली जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जिम्मेदार इस्तेमाल का संदेश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: एंटीबायोटिक दवाओं के बेतहाशा और गलत इस्तेमाल से बढ़ते एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। फार्मेसी सप्ताह के तहत आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नगर भ्रमण कर लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग का संदेश दिया।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति से सराबोर रहा परिसर

संस्थान के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज परिसर से रवाना किया। नगर के विभिन्न चौराहों पर विद्यार्थियों ने पिरामिड प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक सेवन और इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। अभियान के दौरान बताया गया कि बिना चिकित्सकीय सलाह एंटीबायोटिक लेना और निर्धारित खुराक या अवधि का पालन नहीं करना भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकता है।

गलत इस्तेमाल से बेअसर हो सकती हैं दवाएं

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शोभाराम साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना और आम लोगों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। फार्मासिस्ट दवाओं की सही खुराक, उपयोग और सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एंटीबायोटिक का सेवन केवल चिकित्सक की सलाह पर करें और निर्धारित खुराक व अवधि का पालन करें।

उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक या गलत तरीके से इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में संक्रमण के इलाज में दवाओं का असर कम होने का खतरा पैदा हो जाता है।

पढ़ें :- राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एबीवीपी का “राष्ट्र प्रथम” कार्यक्रम सम्पन्न

शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा

रैली में संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य छाया राठौर साहू, डॉ. सनी श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, आरजू खान, तरन्नुम परवीन, मोहम्मद हुसैन, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सब्बर मोहम्मद, अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, निवृति त्रिपाठी, अंबिका, सोमिल कौशधन, नेहा, विजयलक्ष्मी और नीरज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रैली के माध्यम से कॉलेज ने एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...