1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

हेमा मालिनी (Hema Malini) को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है। उनकी सुंदरता का आज भी कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि 77 साल की उम्र में हेमा मालिनी (Hema Malini)  ने मां पार्वती बनकर सभी को सरप्राइज किया। हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को हैदराबाद में नवरात्रि सेलिब्रेशन के तहत अपना मशहूर डांस प्रोग्राम 'दुर्गा' पेश किया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हेमा मालिनी (Hema Malini) को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है। उनकी सुंदरता का आज भी कोई सानी नहीं है। यही वजह है कि 77 साल की उम्र में हेमा मालिनी (Hema Malini)  ने मां पार्वती बनकर सभी को सरप्राइज किया। हेमा मालिनी ने 11 अक्टूबर को हैदराबाद में नवरात्रि सेलिब्रेशन के तहत अपना मशहूर डांस प्रोग्राम ‘दुर्गा’ पेश किया। उन्होंने ‘क्लासिक कन्वेंशन सेंटर’ (Classic Convention Center) में अग्रवाल समाज, तेलंगाना के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि’ (Agra Dandiya Navratri) उत्सव के दौरान यह परफॉर्मेंस दी, जिसमें महाराजा अग्रसेन जयंती भी मनाई गई।

पढ़ें :- NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

हेमा ने 12 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर परफॉर्मेंस की तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया, जिसमें इस भव्य प्रोडक्शन की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में, वह माता पार्वती के रूप में तैयार नजर आईं और उनके साथ भगवान का किरदार निभाने वाले एक एक्टर भी थे। इन तस्वीरों में उन पौराणिक किरदारों की झलक मिली जिन्हें उनके डांस परफॉर्मेंस के जरिए एक साथ लाया गया था। यह परफॉर्मेंस नवरात्रि के पहले दिन हुई थी।

अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, हेमा मालिनी ने इस शुभ मौके पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कल शाम मैंने तेलंगाना के अग्रवाल समाज के ‘आगरा डांडिया नवरात्रि सेलिब्रेशन’ के लिए क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में परफॉर्मेंस दी।’

एक्ट्रेस ने खुद को बताया सौभाग्यशाली

यह मौका 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के साथ भी जुड़ा था। नवरात्रि के पहले दिन अपने सबसे मशहूर बैले (ballet) ‘दुर्गा’ को पेश करना बहुत प्यारा और खास अनुभव था, और मैंने सच में खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस किया। अपने शानदार फिल्मी करियर के अलावा, हेमा मालिनी भरतनाट्यम से भी गहराई से जुड़ी रही हैं। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित कहानियों को पेश करने के लिए नृत्य का सहारा लेती रही हैं। उनके स्टेज शो में अक्सर इसकी झलक देखने को मिलती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...