1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, चार घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, चार घायल

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में बीती रात मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों की ओर से IED ब्लास्ट किया गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गया हैं, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना पर राज्य के सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में बीती रात मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों की ओर से IED ब्लास्ट किया गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गया हैं, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना पर राज्य के सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया है।

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में हुए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं। ऑपरेशन से लौटते समय नक्सलियों ने पाइप बम में ब्लास्ट किया। सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी। इस ब्लास्ट में घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार हैं।

इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

सीएम साय ने आगे लिखा, ‘माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।’ बताया जा रहा है कि घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

पढ़ें :- IND vs NZ Final : भारत के दो अनमोल रत्न टी20 वर्ल्ड कप में साबित हुए खोटे सिक्के! क्या फाइनल में बैठेंगे बाहर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...