1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET Re-Exam : अब तो इस्तीफ़ा दे दो धर्मेन्द्र प्रधान, नीट री-एग्जाम में कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के अरेस्ट होने पर अखिलेश यादव ने घेरा

NEET Re-Exam : अब तो इस्तीफ़ा दे दो धर्मेन्द्र प्रधान, नीट री-एग्जाम में कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट के अरेस्ट होने पर अखिलेश यादव ने घेरा

बिहार के लखीसराय में नीट (यूजी) परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां तीन केंद्रों से नौ फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने बायोमीट्रिक एजेंसी के सात कर्मियों को भी हिरासत में लिया है और अंतर-राज्यीय सॉल्वर गैंग के शामिल होने की आशंका पर जांच जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के लखीसराय में नीट (यूजी) परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जहां तीन केंद्रों से नौ फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने बायोमीट्रिक एजेंसी के सात कर्मियों को भी हिरासत में लिया है और अंतर-राज्यीय सॉल्वर गैंग के शामिल होने की आशंका पर जांच जारी है।

पढ़ें :- Viral Video : 'मुलायम सिंह यादव अतीक अहमद के कुत्ते को सहलाने का करते थे काम...' मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का बयान वायरल

इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा ! नकली कैंडिडेट बनकर आए कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट, 9 अरेस्ट।

अखिलेश यादव ने अब तो इस्तीफ़ा दे दो! हालांकि उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उनका इशारा केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ साफ था। उन्होंने लिखा कि NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचे-से-ऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जहाँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी सेंटरों पर ये हुआ होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के ख़िलाफ़ इस देश का हर छात्र, उनके माता-पिता, उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा। भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है। उन्होंने कहा कि वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा-चंदा-दान चोरी तक पहुंच गई है। भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों ने सरेआम-बेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...