1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. : नेहा ठाकुर ने साबित कर दिया स्टीयरिंग जेंडर नहीं, हौसला पहचानता है,रूढ़ियों को तोड़कर पेश की हिम्मत की नई मिसाल

: नेहा ठाकुर ने साबित कर दिया स्टीयरिंग जेंडर नहीं, हौसला पहचानता है,रूढ़ियों को तोड़कर पेश की हिम्मत की नई मिसाल

हिम्मत के रास्ते मेहनत के भरोसे मिसाल कायम हो ही जाती है। जब खुद पर भरोसा हो तो बेड़ियां बनी रूढ़ियां टूट जाती है और लोगों के लिए कामयाबी की मिसाल बन जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neha Thakur Truck Driver HP :  हिम्मत के रास्ते मेहनत के भरोसे मिसाल कायम हो ही जाती है। जब खुद पर भरोसा हो तो बेड़ियां बनी रूढ़ियां टूट जाती है और लोगों के लिए कामयाबी की मिसाल बन जाती है। ये कहानी है एक बेटी की । हिमाचल प्रदेश की  नेहा ठाकुर ने ट्रक की स्टीयरिंग थाम कर टेढ़े मेढ़े रास्तों को कामयाबी की सड़क बना दिया।  नेहा ठाकुर, मंडी (हिमाचल) की एक साधारण सी लड़की, जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़कर हिम्मत की नई मिसाल पेश की।

पढ़ें :- ताज होटल के बगल में निर्माणधीन इमारत में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगें में मची अफरा-तफरी, आग बुझाने में जुटा दमकल विभाग

25 साल की नेहा ने ग्रेजुएशन और एयर होस्टेस की ट्रेनिंग के बाद जब ट्रक चलाने का फैसला किया तो सब हैरान रह गए। और जब स्टीयरिंग थामी तो लोग अवाक रह गए।बचपन से पापा के साथ ट्रक में सफर करने वाली नेहा ने एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग भी की, लेकिन दिल ने अलग रास्ता चुना।

 जिंदगी में बड़ा मोड़
मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने प्लस टू के बाद BA किया और फिर एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेकर चंडीगढ़ में जॉब शुरू की। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन साल 2020 का लॉकडाउन उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ लेकर आया। नौकरी चली गई और नेहा को घर लौटना पड़ा।

इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर
नेहा आज न केवल एक प्रोफेशनल ट्रक ड्राइवर हैं, बल्कि एक सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर भी हैं। उन्होंने  अपनी  स्टीयरिंग के दम पर बेटियों के लिए एक अलग राह खेल दी

 ट्रक चलाने की ट्रेनिंग
नेहा अपने इस सफर की शुरुआत में माता-पिता को बताए बिना ट्रक चलाने की ट्रेनिंग ली और छिप-छिपकर प्रैक्टिस करने लगीं। धीरे-धीरे उन्होंने अपने पिता का ट्रक चलाना शुरू किया। जब पहली बार घर पर अपने इस फैसले के बारे में बताया तो माता-पिता हैरान जरूर हुए, लेकिन नेहा के आत्मविश्वास को देख उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया।

पढ़ें :- सूर्यवंशी की 'वैभव इनिंग्स' देख CM नीतीश कुमार गदगद, बोले- 'भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद...'

जिम्मेदारी
साल 2021 में उन्होंने ट्रक चलाना सीखना शुरू किया। कभी पिता के साथ, कभी चाचा के साथ- फ्री टाइम में नेहा स्टेयरिंग थामती रहीं।  फिर साल 2022 से उन्होंने नियमित तौर पर ट्रक चलाना शुरू कर दिया और आज लोकल रूट पर सामान लाने-ले जाने की पूरी जिम्मेदारी वही संभालती हैं।

फीमेल ट्रक व्लॉगर
ट्रक चलाने के साथ-साथ नेहा ने व्लॉगिंग भी शुरू की। ड्राइविंग, ट्रैवल और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे पल उन्होंने कैमरे में कैद करने शुरू किए। लोगों को ये सफर पसंद आया और देखते ही देखते नेहा हिमाचल की पहली फीमेल ट्रक व्लॉगर के रूप में पहचानी जाने लगीं। आज नेहा के यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों लोग जुड़े हैं।

कठिन और रोमांचक कहानी
शुरुआत में नेहा ने लोकल इलाकों में सामान पहुंचाना शुरू किया. जैसे-जैसे हाथ साफ हुआ, उन्होंने दिल्ली से दूर लंबे रूटों पर बड़े ट्रक ले जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक सहेली की सलाह पर नेहा ने अपनी इस अनोखी यात्रा को कैमरे में कैद करना शुरू किया। आज नेहा के यूट्यूब चैनल पर 4 लाख 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अपने व्लॉग्स के माध्यम से दिखाती हैं कि एक ट्रक ड्राइवर की जिंदगी कितनी कठिन और रोमांचक होती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...