नेपाल में ‘GEN Z’ प्रदर्शन के बाद हुए आम चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। नेपाल में संसद की कुल 165 सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनाव रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 105 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। CPN-UML 12 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 10 सीटों पर, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 10 सीटों और अन्य दल 6 सीट पर आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली। नेपाल में ‘GEN Z’ प्रदर्शन के बाद हुए आम चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी है। नेपाल में संसद की कुल 165 सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनाव रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 105 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। CPN-UML 12 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 10 सीटों पर, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी 10 सीटों और अन्य दल 6 सीट पर आगे चल रहे हैं।
बालेन शाह (Balen Shah) के पक्ष में जबरदस्त लहर नजर आ रही है। चुनाव रुझानों में उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) आगे है, वहीं पुरानी पार्टियों की हालत खस्ता होती दिख रही है। विरोध प्रदर्शन की वजह से केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी। इस चुनाव में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। बालेन शाह (Balen Shah) का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, अगर शुरुआती रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो नेपाल में 36 सालों बाद किसी एक अकेली पार्टी को बहुमत मिलेगा।
रैपर बालेन शाह की लहर
पूर्व रैपर बालेन शाह, जो काठमांडू के मेयर भी रह चुके हैं, के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों – नेपाली कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के लिए कड़ी चुनौती पेश कर रही है। 2022 में गठित आरएसपी को चुनाव प्रचार के दौरान काफी समर्थन मिला है और शाह को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) उन सरकारों का हिस्सा थीं जिन्हें पिछले साल जेन-Z ने गिरा दिया था । नेपाल में पिछले 18 वर्षों में 14 सरकारें बदल चुकी हैं, जो हिमालयी राष्ट्र की राजनीतिक व्यवस्था की नाजुक प्रकृति को दर्शाती है ।