1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. New DGP Race : प्रशांत कुमार की विदाई 31 मई को ,  क्या यूपी को मिलेगी पहली महिला DGP? जानिए कौन से नाम हैं रेस में

New DGP Race : प्रशांत कुमार की विदाई 31 मई को ,  क्या यूपी को मिलेगी पहली महिला DGP? जानिए कौन से नाम हैं रेस में

UP New DGP Race : उत्तर प्रदेश पुलिस के मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को रिटायर हो रहे हैं । इसके बाद राज्य को नया पुलिस मुखिया मिलेगा। इस बदलाव को लेकर अफसरों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP New DGP Race : उत्तर प्रदेश पुलिस के मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को रिटायर हो रहे हैं । इसके बाद राज्य को नया पुलिस मुखिया मिलेगा। इस बदलाव को लेकर अफसरों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

कौन होगा अगला डीजीपी?

क्या इस बार किसी महिला अफसर को कमान मिलेगी? या फिर अनुभव और कार्यकाल के आधार पर कोई और वरिष्ठ अधिकारी इस पद पर नियुक्त होगा? योगी सरकार ने हाल ही में डीजीपी चयन के नियमों में बदलाव किया है, लेकिन अब तक न तो कोई चयन समिति बनी है और न ही यह स्पष्ट है कि चयन प्रक्रिया के लिए यूपीएससी को अफसरों का पैनल भेजा जाएगा या नहीं। ऐसे में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इस पद की दौड़ में कई वरिष्ठ अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और दिलचस्प हो गया है।

इस माह तीन सीनियर अफसर होंगे रिटायर

उत्तर प्रदेश में डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ-साथ दो और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी-डीजी जेल पीवी रमासास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम. टार्डे भी मई के अंत तक रिटायर हो रहे हैं। इन रिटायरमेंट्स के बाद वरिष्ठता सूची में बड़ा बदलाव होगा, जिससे कई अफसरों के लिए नए मौके बन सकते हैं।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत

इनके नाम हैं चर्चा में

डीजीपी की रेस में जिन अधिकारियों के नाम सबसे ऊपर चल रहे हैं, उनमें संदीप सालुंके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा, एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्णा शामिल हैं। इनमें से कई अफसरों को लंबा अनुभव, केंद्रीय एजेंसियों में काम करने का अवसर और मजबूत प्रशासनिक पकड़ हासिल है।

कौन हैं मजबूत दावेदार?

इस रेस में दलजीत सिंह चौधरी, अतुल शर्मा और राजीव कृष्णा को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दलजीत सिंह इस समय बीएसएफ में डीजी हैं, जबकि आलोक शर्मा एसपीजी के मुखिया हैं। दोनों के पास करीब छह महीने का कार्यकाल बचा है।

राजीव कृष्णा, जो यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और विजिलेंस निदेशक हैं, उन्हें चार साल की सेवा शेष होने का फायदा मिल सकता है। उनका नाम गंभीरता से लिया जा रहा है।

पढ़ें :- Epstein Files : यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार पर गवाही देने का बढ़ा दबाव, जानिए क्यों छिड़ा है विवाद?

क्या यूपी को मिलेगी पहली महिला डीजीपी?

इस बार सबसे खास बात यह है कि यूपी को अपना पहला महिला डीजीपी मिल सकती है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तिलोत्तमा वर्मा का नाम भी इस रेस में है। वे वर्तमान में डीजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत हैं और छह महीने का कार्यकाल बचा है।

तिलोत्तमा वर्मा के पास सीबीआई में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। साथ ही वे अनुशासन और नेतृत्व की दृष्टि से काफी प्रभावशाली मानी जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके पति आशिष गुप्ता, जो खुद यूपी कैडर के टॉप रैंकिंग आईपीएस अफसर हैं, हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प है कि प्रदेश को कौन अगला डीजीपी मिलेगा और क्या यह नियुक्ति किसी नई दिशा की ओर इशारा करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...