1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नौतनवां तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को तहसील मुख्यालय स्थित एक निजी सभागार में जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पढ़ें :- “सेवा भारती ने स्कूली बच्चों में जगाई जागरूकता—बाल विवाह रोकने का दिया सशक्त संदेश”

चुनाव प्रभारी संरक्षक राहुल त्रिपाठी व सहायक चुनाव अधिकारी संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

नई कार्यकारिणी में अतीक अहमद और शिवव्रत मिश्र को संरक्षक, आलोक जोशी को अध्यक्ष, राजा अग्रहरि को महामंत्री, सुदेश त्रिपाठी व अरविंद जायसवाल को उपाध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को संगठन मंत्री, कृष्णा गुप्ता को संयुक्त मंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष तथा विनोद पटवा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इसके अलावा दिनेश जायसवाल, आशीष गुप्ता, पुनीत अग्रहरि, श्रवण यादव एवं अभिषेक रौनियार को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि “प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज पत्रकारों की आवाज है। संगठन हमेशा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।”कार्यक्रम का संचालन अंकित मणि त्रिपाठी ने किया।

पढ़ें :- अयोध्या में बिना मुआवजा किसानों की भूमि अधिग्रहण की शिकायत नितिन गडकरी तक पहुंची, मंत्री ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को दिया जांच का आश्वासन

इस अवसर पर जिला संरक्षक अमितेश त्रिपाठी, जिला महामंत्री आशीष सोनी, अनुज शुक्ला, रमेश यादव, अरुण कुमार, सुनील पांडेय, देवानंद यादव, किशन गुप्ता, अभिषेक वर्मा, जेडी खान, अंगद शर्मा, रोहित कन्नौजिया सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...