SA vs NZ 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मुकाबले में 68 रनों से हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
NZ vs SA 2nd T20I Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को दूसरे टी20 मुकाबले में 68 रनों से हराकर सीरीज में दमदार वापसी की। हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 107 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में टीम ने हर विभाग में बेहतरीन खेल दिखाया। बल्लेबाजी में डेवोन कॉन्वे ने टीम को मजबूत आधार दिया। उन्होंने 49 गेंदों पर 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने 20 रन, नेक केली ने 21 रन का योगदान दिया। अंत में जोश क्लार्कसन (नाबाद 26) और कोल मैककॉन्ची (नाबाद 18) ने टीम को 175 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने 2 विकेट लिए, जबकि गेराल्ड कोएत्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं पाई। पूरी टीम 15.3 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। जॉर्ज लिंडे ने जरूर 33 रन की तेज पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने 3-3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। वहीं, सैंटनर ने 2 विकेट झटके, जबकि मैककॉन्ची और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली। न्यूजीलैंड की इस जीत ने साफ कर दिया कि टीम वापसी करना अच्छी तरह जानती है, और अब सीरीज के अगले मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम