1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला सांसद को सांस लेने में तकलीफ की खबर, एमपी भाजपा से है लोकसभा सदस्य

महिला सांसद को सांस लेने में तकलीफ की खबर, एमपी भाजपा से है लोकसभा सदस्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

भोपाल। सांसद के भोपाल कार्यालय ने यह जानकारी दी है की मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने लगी है। उन्हें विमान से मुंबई ले जाया गया है। वहां उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। बीतें फरवरी के महीने में ही प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के कारण दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- ICC का ​बड़ा फैसला: 2031 तक इंग्लैंड करेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी

तब भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद बनी साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शिकस्‍त दी थी। मालूम हो कि प्रज्ञा साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी हैं। इस मामले में प्रज्ञा के अलावा, एलटी कर्नल पुरोहित, चतुर्वेदी और कुलकर्णी, अजय रहीरकर, सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय और सुधाकर द्विवेदी भी आरोपी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...