1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nokia 2360 Flip फीचर फोन लॉन्च, जानें डिस्प्ले और बैटरी के साथ कनेक्टिविटी

Nokia 2360 Flip फीचर फोन लॉन्च, जानें डिस्प्ले और बैटरी के साथ कनेक्टिविटी

किया 2360 फ्लिप लॉन्च किया है। नया 2360 फ्लिप भी स्कूली छात्रों या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है। इसमें 'फैमिली असिस्ट' फीचर है, जिसकी मदद से परिवार का कोई सदस्य अपने स्मार्टफोन से ही इस फोन को सेटअप और मैनेज कर सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nokia 2360 Flip : नोकिया 2360 फ्लिप लॉन्च किया है। नया 2360 फ्लिप भी स्कूली छात्रों या बुजुर्गों के लिए बनाया गया है। इसमें ‘फैमिली असिस्ट’ फीचर है, जिसकी मदद से परिवार का कोई सदस्य अपने स्मार्टफोन से ही इस फोन को सेटअप और मैनेज कर सकता है। फोन में SOS बटन, School Mode और 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- GTA 6 Update : GTA 6 लॉन्च के बाद पहला अपडेट जारी , गेम क्रैश की समस्या हुई ठीक

Nokia 2360 Flip के फीचर्स
Nokia 2360 Flip में 2.8-इंच का QVGA मेन डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बड़े मेन्यू आइकन मिलते हैं। जिससे फोन उपयोग करना आसान हो जाता है। वहीं, फोन के बाहरी हिस्से में 1.77-इंच का QQVGA डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन लाउडस्पीकर और हियरिंग एड सपोर्ट (HAC2011) भी मिलता है।

हालाँकि, नोकिया 2360 फ्लिप, HMD 2660 फ्लिप का सीधा अगला वर्ज़न नहीं है। HMD 2660 फ्लिप 4G को सपोर्ट करता है, जबकि नोकिया 2360 फ्लिप एक साधारण डिवाइस है जो केवल 2G GSM नेटवर्क (900/1800MHz) पर काम करता है। कई टेलीकॉम कंपनियों ने 2G सर्विस बंद कर दी है, इसलिए आप इस फोन का इस्तेमाल कर पाएंगे या नहीं, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहाँ रहते हैं।

कैमरा और इंटरनल स्टोरेज
फोटोग्राफी के लिए फोन में LED फ्लैश के साथ QVGA रियर कैमरा दिया गया है। यह S30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल मिनी SIM, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो दिया गया है।

वजन
फोन का वजन 121 ग्राम है और इसकी मोटाई 18.95mm है। इसे Charcoal, Burgundy Red और Teal कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह फोन केवल 2G GSM (900/1800MHz) नेटवर्क सपोर्ट करता है। इसमें 4G कनेक्टिविटी नहीं मिलती है।

पढ़ें :- Jensen Huang Nvidia CEO job back : 11 दिन में CEO पद पर लौटे जेन्सेन हुआंग, जानें वापसी के पीछे की कहानी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...