1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया आरोप

सोनौली नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया आरोप

सोनौली नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का हंगामा, विकास कार्यों की अनदेखी का लगाया आरोप

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में बुधवार दोपहर उस समय गहमागहमी का माहौल बन गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत सभासद रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल और हरिनारायण लोधी एक साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। तीनों सभासदों ने वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव पर उनके द्वारा दिए गए विकास प्रस्तावों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- आज हर युवा को विश्वास है डबल इंजन की सरकार उनके भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देगी: सीएम योगी

सभासदों का कहना था कि उन्होंने नगर की सड़क और नाली निर्माण से संबंधित प्रस्ताव काफी पहले दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत प्रशासन बिना सूचना दिए चुनिंदा सभासदों के साथ बैठकें कर रहा है, जबकि मनोनीत सभासदों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर में टैक्सी स्टैंड की नीलामी जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों की भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इसे लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

करीब एक घंटे तक नगर पंचायत कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।

इस दौरान वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर संबंधित स्थलों का निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।

पढ़ें :- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर : सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, पहले हाई कोर्ट जाने को कहा

अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन अपने आश्वासन पर कितना खरा उतरता है या फिर मनोनीत सभासदों का विरोध आगे और तेज होता है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...