1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. OMG: यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन से गायब हुई नाबालिग लड़की, जब मामले का हुआ खुलासा तो उड़ गए सबके होश

OMG: यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन से गायब हुई नाबालिग लड़की, जब मामले का हुआ खुलासा तो उड़ गए सबके होश

रोते बिलखते लड़की के माता पिता थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अकेली सफर कर रही थी, लेकिन न तो घर पहुंची और न ही उससे संपर्क हो पा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराष्ट्र के ठाणे से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन से एक नाबालिग लड़की के किडनैप का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अक्टबूर को 17 साल की लड़की बदलापुर से विखरोली के लिए लोकल ट्रेन से सफर कर रही थी।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

लेकिन जब वो घर नहीं पहुंची तो परिजनों को टेंशन हो गई। लड़की से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। रोते बिलखते लड़की के माता पिता थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अकेली सफर कर रही थी, लेकिन न तो घर पहुंची और न ही उससे संपर्क हो पा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिजनों ने 19 साल के एक लड़के पर उनकी बेटी को किडनैप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत लड़की की तलाश करना शुरु कर दिया। पुलिस उस लड़के का मोबाइल नंबर निकलवाया।

लोकेशन ट्रेश की गई तो पता चला कि ठाणे से 250 किलोमीटर दूर सतारा में है। पुलिस उसे ढूंढते हुए सतारा पहुंची। पुलिस तलाश करते करते उस घर तक पहुंची जहां वह लड़का रह रहा था। पुलिस ने उसे फौरन उसे पकड़ लिया। उसी घर में नाबलिग लड़की भी मौजूद थी। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को बरामद करके उसके परिवार को सौंप दिया।

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...