HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Lata Mangeshkar के बर्थडे PM Modi ने दी स्पेशल विश, कहा- संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून…

Lata Mangeshkar के बर्थडे PM Modi ने दी स्पेशल विश, कहा- संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून…

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज 92 वां बर्थडे है। देश भर के लोग आज लता दीदी को बधाइयां दे रहें हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं देश के पीएम मोदी। उन्होंने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)को जन्मदिन की ट्वीट कर बधाई दी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज 92 वां बर्थडे है। देश भर के लोग आज लता दीदी को बधाइयां दे रहें हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं देश के पीएम मोदी। उन्होंने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)को जन्मदिन की ट्वीट कर बधाई दी है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

आपको बता दें, पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के लिए ट्वीट कर लिखा है, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है।

व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ अब इस समय सोशल मीडिया पर ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है।

आप सभी को बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ और लता ने अपने जीवन में कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है। वह बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और सफल सिंगर रही हैं और आज भी उनकी आवाज लोगों को दीवाना बना देती है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड की Nightingale कहा जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...