HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केवल हिंदू ही बनेंगे PM, CM और DM, दो से ज्यादा बच्चों वाले मुसलमानों को जेल भेजेंगे, प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान

केवल हिंदू ही बनेंगे PM, CM और DM, दो से ज्यादा बच्चों वाले मुसलमानों को जेल भेजेंगे, प्रवीण तोगड़िया का विवादित बयान

कानून बनने के बाद दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुसलमानों को सरकारी नौकरी, सरकारी अन्न, सरकारी स्कूल, हॉस्पिटल में मुफ्त सेवा, बैंक से लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही कहा कि, इसके बाद भी वह बच्चा पैदा करेगा तो उसे 10 साल के ​लिए जेल में डाल देंगे। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, हम सरकार पर हिंदुओं का कंट्रोल करवाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) अपने बयान के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। एक बार उन्होंने ऐसा बया दिया है, जिसके कारण वो विवादों में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात को नर्मदापुरम में ऐसा बयान दिया, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कह कि, हम भारत में मुसलमानों की संख्या को बढ़ने नहीं देंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी के खिलाफ देशभर में जूता मारो आंदोलन चलाएंगे, RPI चीफ रामदास अठावले की विवादित टिप्पणी

कानून बनने के बाद दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले मुसलमानों को सरकारी नौकरी, सरकारी अन्न, सरकारी स्कूल, हॉस्पिटल में मुफ्त सेवा, बैंक से लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही कहा कि, इसके बाद भी वह बच्चा पैदा करेगा तो उसे 10 साल के ​लिए जेल में डाल देंगे। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, हम सरकार पर हिंदुओं का कंट्रोल करवाएंगे।

संविधान संशोधन करवाएंगे कि देश में प्राइम मिनिस्टर, चीफ मिनिस्टर, मिनिस्टर, DM, SP, जज देश में हिंदू के अलावा किसी को बनने ही नहीं देंगे। ये सब संभव है। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक में बजरंग दल के बैन पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, ‘न कोई बैन लगाने वाला है और न ही लगने वाला है। यह तो कर्नाटक का चुनाव था। मतदाताओं को खुश करने के लिए नूरा कुश्ती चला रहे थे। हिंदुओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा।’

 

पढ़ें :- कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद विवादित बयान, कहा- जो बांग्लादेश में हो रहा है, वैसा भारत में भी हो सकता है...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...