1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा-सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था अब ऐसा नहीं होता है

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा-सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था अब ऐसा नहीं होता है

ओपी राजभर ने ट्वीट कर लिखा कि, घोसी की जनता सपा के गुंडागर्दी अराजकता से चौकन्ना हो चुकी है। अखिलेश यादव जी के सरकार में चौकन्ने रहने की नौबत आती थी। सपा सरकार में बूथों पर सपाई कब्ज़ा कर लेते थे। सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था, अब ऐसा नहीं होता है सपा सुप्रीमो को निश्चिंत रहना चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghosi by-election 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। पांच सितंबर को यहां पर वोटिंग होगी। यहां पर भाजपा प्रत्याशी दारा​ सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इस बीच सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था, अब ऐसा नहीं होता है सपा सुप्रीमो को निश्चिंत रहना चाहिए।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

दरअसल, अखिलेश यादव ने आज घोसी की जनता से अपील करते हुए एक पत्र जारी किया, जिसमें लिखा कि, सिर्फ़ मतदान ही नहीं उसके बाद भी 8 तारीख़ को परिणाम आने तक चौकन्ने रहकर अपने डाले गये मतों की चौकसी निगरानी करें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही वापस आएं। इस पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने पलटवार किया है।

पढ़ें :- फ्री में राशन मोदी या भाजपा अपनी जेब से नहीं दे रही है, खाद्य सामग्री आपके टैक्स के पैसे से मिलती है: मायावती

ओपी राजभर ने ट्वीट कर लिखा कि, घोसी की जनता सपा के गुंडागर्दी अराजकता से चौकन्ना हो चुकी है। अखिलेश यादव जी के सरकार में चौकन्ने रहने की नौबत आती थी। सपा सरकार में बूथों पर सपाई कब्ज़ा कर लेते थे। सपा सरकार में मतदाताओं को वोट देने से रोका जाता था, अब ऐसा नहीं होता है सपा सुप्रीमो को निश्चिंत रहना चाहिए। घोसी उपचुनाव ईमानदारी से होगा घोसी की जनता 5 तारीख़ को कमल का बटन दबाकर सपा की असलियत बता देगी। सुभासपा की बढ़ती ताक़त ने घोसी चुनाव में अखिलेश यादव जी, रामगोपाल यादव जी, शिवपाल यादव जी को एसी से बाहर कर घोसी की धरती सलाम करने को मजबूर कर दिया। घोसी में सपा साफ़ होगी कमल खिलेगा दारा सिंह चौहान जी बड़े अंतराल से जीतेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...