1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन; चेक करें सभी डिटेल्स

50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo का नया फोन; चेक करें सभी डिटेल्स

Oppo K12x Launched in China: ओप्पो ने K series अपने नए स्मार्टफोन Oppo K12x को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए फोन को Oppo K11x के सक्सेसर के रूप में लाया है। Oppo K12x को दो कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह उपकरण अब चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

Oppo K12x के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नए फोन 6.67 इंच, 2400 × 1080 पिक्सल Full HD+ OLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 nits पीक ब्राइटनेस है। इसे Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G चिपसेट और Adreno 619 GPU के साथ लाया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट- 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में आता है।

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए Oppo K12x में 50MP रियर कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर और LED flash दिया गया है और 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मौजूद है। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh बैटरी दी गयी है। यह फोन Android 14 with ColorOS 14 पर संचालित होता है।

OPPO K12x को दो कलर ऑप्शन- Green और Grey में लॉन्च किया गया है। चीन में इस फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1299 युआन (लगभग 14,985 रुपये), 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 1499 युआन (लगभग 17,295 रुपये) और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1799 युआन (लगभग 20,755 रुपये) रखी गयी है।

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...