1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pahalgam Terror Attack : धर्म पूछ-पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, बिलखती पत्नी की बात सुन दहल जाएगा दिल

Pahalgam Terror Attack : धर्म पूछ-पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, बिलखती पत्नी की बात सुन दहल जाएगा दिल

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक बेहद ही दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको दिखा नहीं सकते लेकिन जो बात वीडियो में कही गई है वो बता रहे हैं। एक महिला रोती हुई मदद मांग रही है वह वहां मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति से कह रही है कि आतंकी धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मार रहे थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक बेहद ही दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो इतना भयावह है कि हम आपको दिखा नहीं सकते लेकिन जो बात वीडियो में कही गई है वो बता रहे हैं। एक महिला रोती हुई मदद मांग रही है वह वहां मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति से कह रही है कि आतंकी धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मार रहे थे।

पढ़ें :- Israel-Iran War: दुबई में हमले की कोशिश हुई नाकाम, धमाके से आसमान में छाया धुआं

पढ़ें :- रसोई गैस संकट अफवाहों से बचें, प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की नहीं है कोई कमी, कालाबाजारी या जमाखोरी होगा कड़ा एक्शन : सीएम योगी

ये मुस्लिम नहीं और मार दी गोली

मैं और मेरे पति यहां पर बैठकर भेल खा रहे थे। इस बीच आतंकी आते हैं और कहते हैं ये मुस्लिम नहीं लग रहे, इन्हें मार दो और मेरे पति को गोली मार दी। वहीं एक अन्य महिला कहती हुई नजर आ रही है कि मेरे पति को बचा लो…वो वहां पर पड़े हैं। वहीं एक अन्य महिला अपने पति को कुर्सी पर बैठाए हुए है और कहती हुई नजर आ रही है कि प्लीज मेरी मदद करो। इन्हें गोली लगी है।

‘कोई मेरे बेटे को बचा लो’

वीडियो में एक अन्य महिला कहती हुई नजर आ रही है कि कोई मेरे बेटे को बचाए। इस पर स्थानीय व्यक्ति पूछता है कि कहां है आपका बेटा। महिला घास के मैदान की तरफ इशारा करके बताती है कि वहां है। इस पर स्थानीय कहता है कि आप चिंता मत करो हम हैं आपकी मदद के लिए।

हमले में एक के मरने की पुष्टि, सात घायल

पढ़ें :- Poco X8 Pro Iron Man Edition की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, Flipkart पर बैनर लाइव

हमले में एक की मौत और सात अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम क्षेत्र में भेजी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...