HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Painful Accident : सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली नाले में पलटने से नौ लोगो की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजा का ऐलान

Painful Accident : सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली नाले में पलटने से नौ लोगो की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजा का ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में नाले में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से हुए हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Painful Accident :  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कंदुरी में चाब लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर और ट्राली नाले में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में नौ लोगो की मौत हो गई है। हादसे में दो महिला और दो बच्चों का शव बरामद कर लिया था। पांच अन्य शव गुरुवार को बरामद किए गए। अभी भी एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

पढ़ें :- मैनपुरी में पांच दिन की नवजात बच्ची को धूप दिखाने से मौत, परिजनों का आरोप डॉक्टर के कहने पर ऐसा किया

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में नाले में ट्रैक्टर ट्रॉली गिरने से हुए हादसे में जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। आपको बता दें कि थाना गागनहेड़ी क्षेत्र के गांव बलाली निवासी श्रद्धालु कंदुरी में चाब लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रंडौल गांव जा रहे थे।

ट्रॉली में महिलाओं व बच्चों समेत करीब 45 लोग सवार थे। जैसे ही वह बोंदकी गांव के पास पहुंचे तो बरसात के कारण नाले में अधिक पानी आ रहा था। अचानक बरसात की वजह से नाले के रपटे में आए पानी से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो पलट गई।

सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नाले में लापता हुए श्रद्धालुओं की तलाश के लिए दमकल विभाग की टीम को लगाया गया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...