पाकिस्तान के लाहौर शहर में बहुत दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों की जान चली गई। खबरों के अनुसार,यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे निजी ट्यूशन की छत गिर गई।
Pakistan News : पाकिस्तान के लाहौर शहर में बहुत दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों की जान चली गई। खबरों के अनुसार,यहां एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे निजी ट्यूशन की छत गिर गई। दर्दनाक हादसे में कम से कम 14 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि यह घटना मंगलवार को लाहौर के काहना इलाके की ईदगाह बस्ती में उस समय हुई जब सात से 13 साल की उम्र के बच्चे क्लास में बैठे थे, और अचानक छत गिर गई बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला टीचर भी शामिल है।
लाहौर की कमिश्नर मरियम खान ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है और बताया कि जांच जारी है।