1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी के ‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ की घोषणा पर शशि थरूर ने पाकिस्तानी शायर को याद कर कसा तंज, बोले-‘हमेशा देर कर देता हूं मैं..’

पीएम मोदी के ‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ की घोषणा पर शशि थरूर ने पाकिस्तानी शायर को याद कर कसा तंज, बोले-‘हमेशा देर कर देता हूं मैं..’

नीट परीक्षा पेपर लीक (NEET Exam Paper Leak) के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जिस फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठन की घोषणा की है, उस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शायरी के माध्यम से तंज कसा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: नीट परीक्षा पेपर लीक (NEET Exam Paper Leak) के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जिस फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठन की घोषणा की है, उस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शायरी के माध्यम से तंज कसा है। जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बार-बार हिंसक होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने यह कदम उठाया है।

पढ़ें :- दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अभिजीत दीपके, बोले- पीएम मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार , लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को नहीं

Shashi Tharoor shares Pakistani poet poetry on PM Modi fast track courts announcement

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) कई बार अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर डटकर मोदी सरकार (Modi Government)  और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में खड़े दिखे हैं। लेकिन, नीट पेपर लीक को लेकर उन्होंने मोदी सरकार (Modi Government) और खासकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। अब उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के एक्स पोस्ट पर पाकिस्तानी शायर मुनीर नियाजी (Pakistani poet Munir Niazi) का शेर लिखकर उनपर कटाक्ष किया है हमेशा देर कर देता हूं मैं हर काम करने में, जरूरी बात कहनी हो, कोई वादा निभाना हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...