HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान का नाम FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर, आर्थिक पाबंदियों से मिलेगी राहत

पाकिस्तान का नाम FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर, आर्थिक पाबंदियों से मिलेगी राहत

Pakistan FATF Grey List : पाकिस्तान को शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई है। उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। अब उस पर लगी विभिन्न आर्थिक पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने का फैसला बर्लिन (जर्मनी) में चल रही मीटिंग में लिया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Pakistan FATF Grey List: पाकिस्तान को शुक्रवार को बड़ी राहत मिल गई है। उसे FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। अब उस पर लगी विभिन्न आर्थिक पाबंदियों को हटा लिया जाएगा। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाने का फैसला बर्लिन (जर्मनी) में चल रही मीटिंग में लिया गया है।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

बता दें कि आज बैठक का आखिरी दिन है। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि पाकिस्तान को राहत मिल जाएगी। Financial Action Task Force (FATF) की वेबसाइट पर अब इससे जुड़ी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटानी की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर में होने वाली मीटिंग में की जाएगी।

FATF क्या है?

पाकिस्तान इसमें क्यों है? FATF एक ऐसा निकाय है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है। यह अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध को रोकने की कोशिश करता है, जो कि आतंकवाद को बढ़ाने के लिए किये जाते हैं। पाकिस्तान पर आरोप लगे थे कि वहां मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम हो रहा है। इसके बाद उसे ग्रे लिस्ट में डाला गया था। ग्रे लिस्ट में जिस देश को डाला जाता है, उसकी निगरानी बढ़ जाती है। इसे increased monitoring list भी कहते हैं।

मार्च 2022 तक कुल 23 देश ग्रे लिस्ट में थे। इसमें पाकिस्तान के साथ-साथ सीरिया, तुर्की, म्यांमार, फिलिपींस, साउथ सुडान, युगांडा और यमन आदि शामिल हैं।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...