HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने मजबूत भारत की आधारशिला रखी…किसी भी प्रधानमंत्री को तो गर्व होना चाहिए : अशोक गहलोत

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने मजबूत भारत की आधारशिला रखी…किसी भी प्रधानमंत्री को तो गर्व होना चाहिए : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, केंद्र की NDA सरकार अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलने के लिए किस स्तर तक जाएगी यह समझ के परे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (NMML) का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (PMML) करने पर कांग्रेस की तरफ से लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, यह समझ नहीं आता कि ऐसे महान व्यक्ति जिस घर में 16 साल रहे, जिस जगह की पहचान ही नेहरू जी के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के रूप में है, उसका नाम बदल कर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर वो क्या हासिल करना चाहते हैं।

पढ़ें :- PM मोदी आज करेंगे राम लला के दर्शन, अयोध्या में मेगा रोड शो; ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत की तैयारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, केंद्र की NDA सरकार अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलने के लिए किस स्तर तक जाएगी यह समझ के परे है। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। किसी भी प्रधानमंत्री को तो गर्व होना चाहिए कि इस देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जैसे पहले प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने 17 साल के कार्यकाल में मजबूत भारत की आधारशिला रखी और IIT, IIM, BARC, BHEL, योजना आयोग, भाखड़ा नांगल बांध, नागार्जुन सागर बांध समेत तमाम प्रीमियर संस्थान और परियोजनाएं बनाईं जिनकी भारत के विकास में अहम भूमिका है। नॉन अलाइन मूवमेंट (NAM) और पंचशील के सिद्धांत पंडित नेहरू की देन हैं।

इसके साथ ही कहा, भारत के साथ ही आजाद हुए 6 गुना कम आकार और जनसंख्या वाला पाकिस्तान आज बर्बाद होने की कगार पर है। वहां जनता के लिए भोजन तक उपलब्ध नहीं है और आर्थिक स्थितियों से गृह युद्ध के हालात बने हुए हैं। यह समझ नहीं आता कि ऐसे महान व्यक्ति जिस घर में 16 साल रहे, जिस जगह की पहचान ही नेहरू जी के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के रूप में है, उसका नाम बदल कर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर वो क्या हासिल करना चाहते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...