1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pandit Ram Narayan Sarangi Player : प्रसिद्ध सारंगी वादक पंडित राम नारायण का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Pandit Ram Narayan Sarangi Player : प्रसिद्ध सारंगी वादक पंडित राम नारायण का 96 वर्ष की आयु में हुआ निधन

प्रसिद्ध सारंगी वादक पंडित राम नारायण का 96 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे समृद्ध संगीत विरासत छोड़ गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pandit Ram Narayan Sarangi Player : प्रसिद्ध सारंगी वादक पंडित राम नारायण का 96 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे समृद्ध संगीत विरासत छोड़ गए।  महान सारंगी वादक पंडित राम नारायण का 9 नवंबर को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1927 में जन्मे नारायण एक प्रसिद्ध हिंदुस्तानी संगीतकार और सारंगी वादक थे। उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार(Sangeet Natak Akademi Award) से सम्मानित किया गया था।

पढ़ें :- Cough Syrup Syndicate Investigation : ED लग्जरी गाड़ियों की सीरीज 9777 और 1111 के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग और सरगना की तलाश में जुटी

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पंडित राम नारायण को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सारंगी वादक पंडित राम नारायण जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। पंडित राम नारायण ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से सारंगी को वैश्विक ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सारंगी की ध्वनि दिलों और स्वर्ग को छूती थी।”

संगीत नाटक अकादमी ने एक्स पर लिखा, “संगीत नाटक अकादमी और उसके सहयोगी संगठन प्रसिद्ध हिंदुस्तानी संगीतकार और सारंगी वादक राम नारायण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...