1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Parkash Singh Badal passed away: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Parkash Singh Badal passed away: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज निधन हो गया। बीते काफी दिनों से वो ​बीमार चल रहे थे। उनका उपचार मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह 95 साल के थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Parkash Singh Badal passed away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज निधन हो गया। बीते काफी दिनों से वो ​बीमार चल रहे थे। उनका उपचार मोहाली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह 95 साल के थे।

पढ़ें :- जौनपुर से BSP प्रत्याशी श्रीकला सिंह ने किया नामांकन,पति धनंजय की रिहाई पर बोलीं- अब हमें बहुत ताक़त मिलेगी

पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि, प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...