1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चुनाव में जीत की भविष्यवाणी बता रहा था तोता, पुलिस ने ज्योतिष को किया गिरफ्तार

चुनाव में जीत की भविष्यवाणी बता रहा था तोता, पुलिस ने ज्योतिष को किया गिरफ्तार

तमिलनाडु से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तोते ने पीएमके के प्रत्याशी की जीत की भविष्यवाणी की थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

तमिलनाडु से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तोते ने पीएमके के प्रत्याशी की जीत की भविष्यवाणी की थी।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ज्योतिष को पक्षी को कैद में रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म निर्देशक थंकर बचन पीएमके पार्टी से कुड्डालोर निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।

वे रविवार को कुड्डालोर के फेमस मंदिर के पास से गुजर रहे थे। मंदिर के बाहर एक ज्योतिष पिंजरे में तोते को लेकर बैठा था। ये तोता सामने रखे कार्ड को चुनकर लोगो का भविष्य बता रहा था। थंकर बचन भी अपना भविष्य जानने के लिए तोते के पास जा पहुंचे। यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया।

 

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...