HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Andheri East Assembly seat: शिवसेना के उद्धव धड़े की ऋतुजा लटके ने 53724 वोट से नोटा को हराया, अन्य का सूपड़ा साफ

Andheri East Assembly seat: शिवसेना के उद्धव धड़े की ऋतुजा लटके ने 53724 वोट से नोटा को हराया, अन्य का सूपड़ा साफ

मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऋतुजा लटके ने नोटा को 53724 वोट से हराया। ऋतुजा को 66530 वोट मिले और नोटा को 12806 मत मिले।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबईः मुंबई की अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को जीत हासिल की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऋतुजा लटके ने नोटा को 53724 वोट से हराया। ऋतुजा को 66530 वोट मिले और नोटा को 12806 मत मिले।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा उपचुनाव की दौड़ से अपने उम्मीदवार को हटाए जाने के बाद से यह महज औपचारिकता भर रह गया था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक तबके के विद्रोह की वजह से जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...