HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : बीजेपी में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक से डेढ़ करोड़ देने को तैयार लोग, इनकी एंट्री के लिए कुछ नेता एड़ी से लेकर चोटी तक लगाए हुए हैं जोर

UP News : बीजेपी में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक से डेढ़ करोड़ देने को तैयार लोग, इनकी एंट्री के लिए कुछ नेता एड़ी से लेकर चोटी तक लगाए हुए हैं जोर

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता अपने चहेतों को जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल कराने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग ऐसे हैं जो जिलाध्यक्ष बनने के लिए एक से डेढ़ करोड़ देने को तैयार हैं। जबकि क्षेत्र में न तो उनकी कोई पकड़ है और न ही कोई जनाधार है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता अपने चहेतों को जिला अध्यक्षों की सूची में शामिल कराने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग ऐसे हैं जो जिलाध्यक्ष बनने के लिए एक से डेढ़ करोड़ देने को तैयार हैं। जबकि क्षेत्र में न तो उनकी कोई पकड़ है और न ही कोई जनाधार है। बस सत्ताधारी दल का जिलाध्यक्ष बनकर अपने व्यवसाय को चमकाने जुगत बना रहे हैं। ताकि इसके आधार पर वह जमकर धन उगाही कर सकें।

पढ़ें :- Rana Sanga controversy : सपा सांसद रामजी लाल के घर पर हुए हमले से भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की ये मांग

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व यूपी के कुछ​ जिलों में ऐसे जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। जिनके कृत्यों के पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद पार्टी को ऐसे लोगों को जिलाध्यक्ष की कुर्सी से बेदखल करना पड़ा था। अब देखने वाली बात है कि पूर्व की बातों को संज्ञान में लेते हुए क्या पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ऐसे लोगों को एंट्री रोकने में कामयाब हो पाता है।

हालांकि यूपी भाजपा में जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर केंद्रीय नेतृत्व लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर मंथन करने के लिए लखनऊ मुख्यालय में बैठक की गई थी।

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहता है कि जिला अध्यक्षों की सूची महिलाओं और दलितों के जनाधार को ध्यान में रखकर तैयार की जाए। इसके अलावा 60 साल की उम्र पर भी पेंच फंसा रहा है। नेतृत्व संगठन में युवाओं को तरजीह देना चाहता है। कई जिलों में नेताओं की आपसी खींचतान की वजह से भी जिला अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। लखनऊ में बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री विनोद तावड़े दिल्ली गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े (National General Secretary Vinod Tawde) के लखनऊ प्रवास के दौरान शुक्रवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का एक लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता (Ajit Gupta) ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल (BJP National General Secretary Sunil Bansal) को लेटर लिख कर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में लाखों के लेन-देन का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- भारत सरकार 1 अप्रैल से खत्म करने जा रही है Google Tax, जानें किसे होगा फायदा?

अजीत गुप्ता ने लिखा है क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के करीबी मुखलाल पाल ने जिलाध्यक्ष बनवाने के नाम पर पार्टी फंड में 50 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा। मैंने पार्टी के नाम पर उन्हें 50 लाख रुपए दे दिए, लेकिन उन्होंने पैसे पार्टी फंड में न जमा कराकर अपने पास रख लिए। इस संबंध में प्रकाश पाल का कहना है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मामले की जांच कराने की मांग की है। जांच में जो भी दोषी हो उन पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

आरोप है कि पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये जमा कराये गए,जिसे पार्टी फण्ड में न देकर स्वयं डकार गये। इस मामले की पंचायत लखनऊ तक हुई, लेकिन डकारने वालों के रसूख के चलते अजीत गुप्ता की सुनवाई नहीं हुई। अजीत गुप्ता का लेटर बम अब वायरल है।

नाराज है केंद्रीय नेतृत्व

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यूपी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति अब तक नहीं होने से केंद्रीय नेतृत्व नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली में सूची पर चर्चा करके लौटे हैं, लेकिन करीब एक दर्जन से अधिक जिलों में चुनाव स्थगित होने से भी केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं है।

पढ़ें :- पुलिस चौकी में दरोगा ने दी इफ्तार पार्टी, भड़के योगी बाबा ने चौकी इंजार्च को दिया नाप

फतेहपुर के जिलाध्यक्ष  मुखलाल पाल को कारण बताओ नोटिस जारी, तीन सदस्यीय जांच समिति का ​गठित

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री विधायक गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि BJYM के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और कानपुर के क्षेत्रीय मंत्री रहे अजीत गुप्ता (Ajit Gupta) द्वारा लिखे गए पत्र को संज्ञान ​में लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी नामित किया गया है। जो इन आरोपों की जांच करेगी।

गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि फतेहपुर के जिलाध्यक्ष, मुखलाल पाल के विरुद्ध पार्टी आचरण के विरुद्ध कार्य करने की शिकायत प्राप्त हुई है, जो कि पार्टी के विचारों के विपरीत है। आप द्वारा किया गया कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आप अपना स्पष्टीकरण 07 दिवस के अन्दर प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें, समय से स्पष्टीकरणोत्तर प्राप्त होने पर आप पर पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...