1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Perfect Time of Lunch : ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर के लिए ये होता है सही टाइम, बहुत लोगों को नहीं पता

Perfect Time of Lunch : ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर के लिए ये होता है सही टाइम, बहुत लोगों को नहीं पता

मौजूदा समय में लोगों की दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहती है, जिसकी वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लोग अपनी दिनचर्या में सबसे बड़ी लापरवाही भोजन को लेकर करते हैं। दरअसल, आमतौर लोगों को यह नहीं पता होता है कि उनको किस समय पर भोजन करना चाहिए और भोजन के समय के बीच में कितना अंतराल होना चाहिए। वहीं, उनकी लापरवाही बाद में गंभीर बीमारियों का कारण बनती है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Lifestyle Tips : मौजूदा समय में लोगों की दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहती है, जिसकी वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लोग अपनी दिनचर्या में सबसे बड़ी लापरवाही भोजन को लेकर करते हैं। दरअसल, आमतौर लोगों को यह नहीं पता होता है कि उनको किस समय पर भोजन करना चाहिए और भोजन के समय के बीच में कितना अंतराल होना चाहिए। वहीं, उनकी लापरवाही बाद में गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे में हम आपको ब्रेकफास्ट (Breakfast), लंच (Lunch) व डिनर (Dinner) के लिए सही समय के बारे में बताएंगे। जिनको फॉलो करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

ब्रेकफास्ट का सही समय (Right Time for Breakfast) 

सुबह का नास्ता या भोजन या ब्रेकफास्ट आपके सुबह उठने के समय पर निर्भर करता है, सोकर उठने के 3 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए, यानी सुबह 7 से 9 बजे तक नाश्ता कर लेना चाहिए। लेकिन इस समय के बाद अगर आप ब्रेकफास्ट करते हैं तो उसका आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट में पोहा, दूध, रोटी, ग्रीन वेजिटेबल्स, ओट्स, अंडा जैसी फाइबर-प्रोटीन रिच फूड ही खाएं।

लंच का सही समय (Right time for Lunch) 

मोटापा या शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं की एक बड़ी वजह लंच का समय निर्धारित या सही न होना है। ऐसे में लंच के समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप इस बात हमेशा याद रखें कि ब्रेकफास्ट करने के 5 घंटे बाद ही लंच करना चाहिए, नहीं तो शरीर को पाचन व अन्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

पढ़ें :- Pregnancy Risks Solution: प्रेगनेंसी में हो रही कोई दिक्कत या हैं पेट बीमारी से परेशान, बस ये एक चीज कई समस्या को करेगी दूर

डिनर का सही समय (Right time for Dinner)

देर रात को डिनर करने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा कई प्रकार की बीमारियां भी शरीर को घेर लेती हैं, इसलिए शाम में 7 बजे से लेकर 9 बजे तक डिनर जरूर खा लेना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...