1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए : सीएम योगी

जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में आए लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है।

पढ़ें :- SBI का मेगा भर्ती अभियान, हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि यूपी सरकार हर मुद्दे के प्रति सजग और सक्रिय है, लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए। साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।

बता दें कि, सोमवार सुबह जनता दर्शन में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। जनता दर्शन में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे।

पढ़ें :- UP News : यूपी में आठ लाख विद्यार्थियों को इसी माह होगी शुल्क की भरपाई, आंकड़ों की जांच करवा रहा है विभाग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...