1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिका में पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद

अमेरिका में पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से बनीं पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद

भारतीय मूल की महिलाओं ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी अमेरिका की राजनीति में दर्ज कराई है। फ्लोरिडा से 'पिया डांडिया' का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनावी मुकाबले में हिस्सा लिया है। उन्होंने इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीतकर अमेरिकी कांग्रेस के चुनाव में अपनी जगह बनाई थी।

By Sushil Sah 
Updated Date

वाशिंगटन। भारतीय मूल की महिलाओं ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी अमेरिका की राजनीति में दर्ज कराई है। फ्लोरिडा से ‘पिया डांडिया’ का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनावी मुकाबले में हिस्सा लिया है। उन्होंने इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीतकर अमेरिकी कांग्रेस के चुनाव में अपनी जगह बनाई थी।

पढ़ें :- ग्रीनलैंड बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? अमेरिकी संसद में नया विधेयक पेश

पिया डांडिया ने बीते 19 अगस्त 2026 को हुए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी केसिया अर्ली को हराया था। इसके बाद नवंबर में होने वाले आम चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कैसी अस्कर से तय हुआ था। लेकिन अब 3 नवंबर 2026 को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों में पिया डांडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार कैसी अस्कर को हराकर अपनी जीत दर्ज कर ली है। कई मीडिया रिर्पोटों ने भी उनकी जीत की पुष्टि की है।

बता दें कि इस मध्यावधि चुनाव में पिया डांडिया को 51.9 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कैसी अस्कर को 49.1 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। इस जीत के साथ वह फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई हैं।
पिया डांडिया का जन्म भारतीय मूल के माता-पिता के घर अमेरिका के पाम बीच काउंटी में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षिका के तौर पर की और बाद में न्यूयॉर्क के हार्लेम में हाई स्कूल की प्रिंसिपल भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट हाउस फेलो के रूप में काम किया और टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल से भी जुड़ी रहीं।

उनकी जीत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि फ्लोरिडा का 22वां जिला नए परिसीमन के बाद एक प्रतिस्पर्धी चुनावी क्षेत्र बन गया था। पिया डांडिया इस जीत के साथ अमेरिकी कांग्रेस में फ्लोरिडा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी बन गई हैं। अमेरिकी राजनीति में इस तरह भारतीय मूल की पिया डांडिया ने अपनी नई पहचान बनाई है और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिनिधित्व में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...