HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीके का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को नहीं हरा सकते राहुल गांधी

पीके का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को नहीं हरा सकते राहुल गांधी

चुनावी रणनीतिकार पीके यानी प्रशांत किशोर ने एक बार फिर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को चुनावों में मात नहीं दे सकते।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार पीके यानी प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) ने एक बार फिर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी ट्वीट और कैंडिल मार्च से भाजपा को चुनावों में मात नहीं दे सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भी विपक्ष खड़ा हो सकता है। क इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनावों में विपक्ष के लिए भाजपा से मुकाबला करने के लिए अपना ब्लू प्रिंट भी पेश किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भाजपा(BJP) विरोधी मोर्चा बनाना संभव है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

किशोर ने कांग्रेस की दी नसीहत

इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को नसीहत भी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अपने संगठन में क्या बदलाव कर अपनी चुनावी नतीजों में सुधार कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष(President) चुनें। प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले एक भी लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 प्रतिशत चुनावों में हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...