1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पृथ्वी दिवस पर विराट खंड के शिव पार्क में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पृथ्वी दिवस पर विराट खंड के शिव पार्क में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे सहकार भारती उत्तर प्रदेश के जलवायु एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अभियान के तहत मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर गोमती नगर के विराट खण्ड-3 स्थित शिव पार्क में राजीव कुमार मेहतानी के नेतृत्व में पौध रोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे सहकार भारती उत्तर प्रदेश के जलवायु एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अभियान के तहत मंगलवार को पृथ्वी दिवस पर गोमती नगर के विराट खण्ड-3 स्थित शिव पार्क में राजीव कुमार मेहतानी के नेतृत्व में पौध रोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस अवसर पर आक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि वह अपने घरों के कचरे से कैसे जैविक खाद बना सकते हैं? इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने के लिए कपड़े के थैली व स्टील के बर्तन का उपयोग किए जाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें पेड़ों की उपयोगिता से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देने वाली प्रतिभागियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद कुमार खरे, ई. एलआर वर्मा, स्नेह लता वर्मा, हरीश कांडपाल, डी.एन यादव, बृजेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर चौहान, पी.सी पन्त, संतोष सचान के अलावा कालोनी के अन्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...