1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM-Kisan Samman Nidhi Yojana : 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, कल 20 जून को पीएम मोदी करेंगे जारी

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana : 23वीं किस्त का इंतजार खत्म, कल 20 जून को पीएम मोदी करेंगे जारी

देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत और खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की सहायता राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। इस घोषणा के बाद किसानों में उत्साह का माहौल है और सभी लाभार्थी अपने नाम और स्टेटस को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं।

पढ़ें :- मेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

सरकार के तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, PM-Kisan योजना की 23वीं किस्त (23rd installment) का मुख्य कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे और एक क्लिक के जरिए सभी पात्र किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे। यह पहल सरकार की पारदर्शी और सीधे लाभ पहुंचाने वाली नीति को और मजबूत करती है। इस बार भी उम्मीद है कि करोड़ों किसान परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

किस्त जारी होने की तारीख: 20 जून 2026

योजना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)

सहायता राशि: 2,000 रुपये प्रति पात्र किसान

पढ़ें :- राहुल गांधी बोले- अमित शाह संसद में छात्रों के ख़िलाफ़ हुई बर्बर हिंसा के बारे में सफ़ाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं?

भुगतान का तरीका: DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में

कार्यक्रम स्थल: तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल)

पिछली किस्त में भी बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिला था, जिससे योजना की व्यापक पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...