प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित करते हुए केरल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है और यह बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि.....
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पलक्कड़ में एनडीए की रैली को संबोधित करते हुए केरल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है और यह बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब केरल के युवा, महिलाएं और किसान भाजपा और राजग के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके बलिदान के दम पर राज्य में बड़ा बदलाव आएगा।
मोदी ने केरल में लंबे समय से सत्ता में रहे LDF और UDF पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य दशकों से स्वार्थ की राजनीति करने वाले दो चेहरों के बीच फंसा रहा है, लेकिन अब जनता बदलाव चाहती है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि LDF और UDF एक-दूसरे को ‘बी-टीम’ बताते हैं, लेकिन दोनों इस बात को मान चुके हैं कि केरल में भाजपा ही असली चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि घोटालों के बावजूद दोनों गठबंधन लंबे समय तक सत्ता में रहे, लेकिन कभी एक-दूसरे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की।
अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं और लोग अब उनकी सच्चाई समझ चुके हैं। उन्होंने लोगों से इन दलों से सावधान रहने की अपील की। अंत में प्रधानमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा केरल में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।