HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने भोपाल में किया चुनावी शंखनाद, कहा- मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी, हमने गरीब का जीवन बेहतर बनाया

पीएम मोदी ने भोपाल में किया चुनावी शंखनाद, कहा- मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी, हमने गरीब का जीवन बेहतर बनाया

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी (PM Modi) जंबूरी मैदान (Jamboree Ground) में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी (Poor, Women, SC-ST, OBC) को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी (PM Modi) जंबूरी मैदान (Jamboree Ground) में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी (Poor, Women, SC-ST, OBC) को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए। समाज में जो अभाव था उसे दूर किया।

पढ़ें :- PM मोदी आज करेंगे राम लला के दर्शन, अयोध्या में मेगा रोड शो; ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत की तैयारी

कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओं का नारा दिया था। क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि एक और आंकड़ा बताता हूं। साढ़े 13 करोड़ ये एमपी की कुल आबादी से भी ज्यादा है। पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है और जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा , जो बारिश में रखा-रखा हो जाता है खत्म 

कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है।

कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।

एमपी में भाजपा सरकार को 20 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। .यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।

जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट का अपना काम बना लिया। एमपी के लिए आने वाले कुछ साल बहुत अहम हैं। ये समय भारत और एमपी (MP) को विकसित मध्यप्रदेश बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों-करोड़ों के भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी (MP) को नुकसान होगा। जहां-जहां कांग्रेस गई है उस राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस एमपी को एक बार फिर बीमारू बना देगी।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

एमपी (MP)  को देश का दिल कहते हैं। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव विशेष रहा है। मध्यप्रदेश से निकले अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। ऐसे अनेकों लोगों का तप और त्याग आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है। इसलिए एमपी सिर्फ भाजपा के विचार का नहीं बल्कि विकास के विजन का महत्वपूर्ण केंद्र है।

अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड हमने बनाएं हैं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि कमलनाथ ने जल जीवन मिशन शुरू नहीं किया और बहनों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा दिया। किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) की सूचि नहीं भेजी। प्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का प्रयास किया। लेकिन अब मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन करोड़ 61 लाख आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) हमने बनाएं हैं। कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के एक हजार रुपये बंद कर दिए थे। हमने लाडली बहना योजना से बहनों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आने वाले 5 साल में एमपी (MP) भारत का नंबर एक राज्य पीएम मोदी (PM Modi) के आशीर्वाद से भाजपा बनाएंगी। हम संकल्प लें कि फिर भाजपा की सरकार बनाएंगे। भाजपा (BJP) फिर दो तिहाई बहुमत से एमपी (MP) में सरकार बनाएगी।

नारी शक्ति वंदन बिल के लिए पीएम मोदी का  व्यक्त किया आभार

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने नारी शक्ति वंदन बिल (Nari Shakti Vandan Bill) के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का आभार व्यक्त किया और कहा कि 33 फीसदी बहनों को पीएम मोदी (PM Modi) ने आरक्षण दिया। मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। हमें गर्व हैं हम ऐसे नेता के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। आज एमपी (MP)  में 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था है। हमारी अनेकों उपलब्धियां हैं। डबल इंजन की सरकार ने एमपी (MP)  को तेजी से आगे बढ़ाया है।

पढ़ें :- मुझे जाति नहीं, बल्कि 'न्याय' में है दिलचस्पी, आज हिंदुस्तान में 90 फीसदी लोगों के साथ हो रहा है अन्याय : राहुल गांधी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...