1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुझे जाति नहीं, बल्कि ‘न्याय’ में है दिलचस्पी, आज हिंदुस्तान में 90 फीसदी लोगों के साथ हो रहा है अन्याय : राहुल गांधी

मुझे जाति नहीं, बल्कि ‘न्याय’ में है दिलचस्पी, आज हिंदुस्तान में 90 फीसदी लोगों के साथ हो रहा है अन्याय : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली में पार्टी के तरफ से बुधवार को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन (Social Justice Conclave) में बोलते हुए कहा कि क्या आपको कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) पसंद आया? आपने देखा होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इससे घबरा गए हैं। यह एक क्रांतिकारी घोषणापत्र (Revolutionary Manifesto) है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिल्ली में पार्टी के तरफ से बुधवार को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन (Social Justice Conclave) में बोलते हुए कहा कि क्या आपको कांग्रेस का घोषणापत्र (Congress Manifesto) पसंद आया? आपने देखा होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इससे घबरा गए हैं। यह एक क्रांतिकारी घोषणापत्र (Revolutionary Manifesto) है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

जाति जनगणना मेरे लिए राजनीति नहीं है, यह मेरे जीवन का मिशन है और मैं इसे नहीं छोड़ूंगा

उन्होंने कहा कि जाति जनगणना मेरे लिए राजनीति नहीं है, यह मेरे जीवन का मिशन है और मैं इसे नहीं छोड़ूंगा। देश की कोई भी ताकत जाति जनगणना को नहीं रोक सकती। कांग्रेस सरकार आते ही हम ऐसा करेंगे पहले जातीय जनगणना कराओ ये मेरी गारंटी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कियह मत सोचिए कि जाति जनगणना सिर्फ जातियों का सर्वेक्षण है। हम इसमें एक आर्थिक और संस्थागत सर्वेक्षण भी जोड़ देंगे।

नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को 16 लाख करोड़ दिए

उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद, यह एक महत्वपूर्ण कदम है, अब हमें आकलन करना चाहिए कि अब स्थिति क्या है और हमें किस दिशा में जाने की जरूरत है। हमें इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा​ कि इसमें पीएम मोदी द्वारा पैदा की गई एक्स-रे (जाति जनगणना) और आय असमानता का जिक्र है। कांग्रेस देश के 90 फीसदी लोगों को रुपये में से थोड़ी-थोड़ी रकम वापस करेगी। नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों को 16 लाख करोड़ दिए।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

 

नरेंद्र मोदी 10 साल से कह रहे थे कि वे OBC हैं, अब कहते हैं कि हिंदुस्तान में सिर्फ 2 ही जाति हैं, अमीर और गरीब 

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से कह रहे थे कि वे OBC हैं। लेकिन, जैसे ही मैंने जातिगत जनगणना की बात की, वे कहते हैं कि हिंदुस्तान में सिर्फ 2 ही जाति हैं, अमीर और गरीब। नरेंद्र मोदी जी, अगर आप गरीबों की लिस्ट देखेंगे तो उसमें आपको SC, ST, OBC वर्ग के लोग मिल जाएंगे, लेकिन, अमीरों के लिस्ट में आपको एक भी नहीं मिलेंगे। इसलिए जातिगत जनगणना मेरे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं है, ये मेरे जीवन का मिशन है।

देश के 90 फीसदी लोगों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की मीडिया और बड़ी कंपनियों के मालिकों या न्यूज एंकरों की लिस्ट में आपको SC-ST, OBC वर्ग का कोई नहीं मिलेगा। यानी 90 फीसदी लोगों के हाथ में ‘माइक’ है ही नहीं, ऐसे में आप जो भी बोलेंगे उसे ‘नॉन सीरियस’ कहा जाएगा। इसलिए मेरा कहना है- जिन 90 फीसदी लोगों के पैसे से देश चल रहा है, उनके हाथों में भी ‘माइक’ दिया जाना चाहिए। देश के 90 फीसदी लोगों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

मीडिया और नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं : राहुल गांधी 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मुझे जाति में नहीं, बल्कि ‘न्याय’ में दिलचस्पी है। आज हिंदुस्तान में 90 फीसदी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हमने सिर्फ इतना कहा कि जातिगत जनगणना से ये पता लगाते हैं कि कितना अन्याय हो रहा है? इतना कहते ही मीडिया और नरेंद्र मोदी बौखला गए।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस देश में क्रांतिकारी काम करती रही है। जैसे:

पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

🔹 देश को आजादी दिलाई
🔹 देश को संविधान दिया
🔹 देश में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति लाई
🔹 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया
🔹 प्रिवी पर्स को खत्म किया
🔹 देश में कंप्यूटर क्रांति लाई

मीडिया में मेरे बारे में कहते थे- ‘मेरी राजनीति में दिलचस्पी नहीं है, मैं राजनीति को लेकर सीरियस नहीं हूं। इसका मतलब मीडिया के मुताबिक-

– मनरेगा नॉन सीरियस था
– भूमि अधिग्रण बिल नॉन सीरियस था
– भट्टा परसौल नॉन सीरियस था
– नियामगिरी नॉन सीरियस था

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...